1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी ने जेल से अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद, आज भाजपा के बारे में जिस तरह की अनर्गल बातें की हैं उससे यह साफ़ दिखने लगा है कि इस चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शानदार विजय प्राप्त करने जा रहा है। हार की हताशा के कारण आम आदमी पार्टी समेत पूरे इंडी गठबंधन की मति भ्रष्ट हो चुकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस किए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, हार की हताशा के कारण आम आदमी पार्टी समेत पूरे इंडी गठबंधन की मति भ्रष्ट हो चुकी है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी ने जेल से अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद, आज भाजपा के बारे में जिस तरह की अनर्गल बातें की हैं उससे यह साफ़ दिखने लगा है कि इस चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शानदार विजय प्राप्त करने जा रहा है। हार की हताशा के कारण आम आदमी पार्टी समेत पूरे इंडी गठबंधन की मति भ्रष्ट हो चुकी है।

इसके साथ ही लिखा कि, जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। भाजपा समेत पूरा एनडीए गठबंधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह लोकसभा चुनाव लड़ रहा है और वे ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। इस पर न तो भाजपा के अंदर, न ही एनडीए के भीतर और न ही देशवासियों के मन में कोई संशय है।

राजनाथ सिंह ने आगे लिखा कि, जहां, प्रधानमंत्री मोदीजी राजनीति में विश्वसनीयता के प्रतीक हैं, वहीं केजरीवालजी राजनीति में विश्वसनीयता के संकट के प्रतीक हैं। भाजपा के मन में मोदी हैं, इस देश में मोदीजी के नेतृत्व के प्रति जो विश्वसनीयता है और उनकी जन मन में जो स्वीकार्यता है, उसका पासंग भी इंडी गठबंधन के नेताओं के प्रति नहीं है। यह देश आश्वस्त है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बन कर मोदीजी विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मज़बूत करेंगे तथा भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...