HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बेरोजगारी-महंगाई पर नहीं बोलते, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम कर अपनी राजनीति चलाना चाहते हैं…कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

बेरोजगारी-महंगाई पर नहीं बोलते, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम कर अपनी राजनीति चलाना चाहते हैं…कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हमने 5 न्याय और 25 गारंटी की घोषणा की है। लेकिन मोदी जी बोलते हैं कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो है। हमारी गारंटी देश की योग्य जनता के लिए है, इसमें जाति-धर्म का कोई जिक्र नहीं है। लेकिन नरेंद्र मोदी जनता को भड़का रहे हैं, लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार के पटना में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, देश में तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं। आज शाम तक चौथे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। मैं खुशी के साथ कह सकता हूं कि नरेंद्र मोदी जी के लिए इस बार सरकार बनाना मुश्किल है, क्योंकि जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। PM मोदी न बेरोजगारी पर कुछ कहते हैं और न महंगाई पर बात करते हैं। नरेंद्र मोदी अब सिर्फ हिंदू-मुस्लिम कर अपनी राजनीति चलाना चाहते हैं।

पढ़ें :- ललन सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा-अभी 99 पर सांप काटेगा तो जीरो पर पहुंच जाएंगे

उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने अपने 10 साल विपक्ष के नेताओं को परेशान करने में ही गुजारे हैं। मोदी जी ने अमीरों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों का एक भी रुपया माफ नहीं किया। जबकि UPA सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था। मोदी जी ये नहीं कर सकते क्योंकि वो अमीरों को और अमीर.. गरीबों को और गरीब बनाना चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हमने 5 न्याय और 25 गारंटी की घोषणा की है। लेकिन मोदी जी बोलते हैं कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो है। हमारी गारंटी देश की योग्य जनता के लिए है, इसमें जाति-धर्म का कोई जिक्र नहीं है। लेकिन नरेंद्र मोदी जनता को भड़का रहे हैं, लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं।

इस दौरान प्रेसवार्ता में शामिल राजद नेता मनोज झा ने कहा कि, हमें हर तरफ से बहुत जबरदस्त संदेश मिल रहे हैं। PM मोदी की लाख कोशिशों के बावजूद लोग भैंस पर नहीं, नौकरी और रोजगार पर टिके हुए हैं। गांव-गांव तक यह बात भी पहुंच गई है कि BJP संविधान बदलना चाहती है, BJP के लोगों ने संविधान और आरक्षण को लेकर तमाम भ्रांतियां फैलाई हैं। प्रधानमंत्री लगातार झूठ बोल रहे हैं, प्रधानमंत्री पद की गरिमा का भी ख्याल नहीं कर रहे। प्रधानमंत्री कोई भी रहे, लेकिन उसके पद की गरिमा बरकरार रहनी चाहिए।

 

पढ़ें :- Rahul Gandhi: अब राहुल गांधी का होगा ये नया पता? प्रियंका गांधी ने जाकर देखा बंगला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...