Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में असम पहुंच गयी है। असम में कई जगहों पर यात्रा का विरोध भी हुआ। इस बीच राहुल गांधी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें भाजपा का झंडा लिए हुए लोग उनके काफिले के पास पहुंच गए। इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी बस से उतरकर उनके पास भी पहुंचे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वापस बस में भेज दिया। हालांकि, इस दौरान वहां पर अफरा तफरी का माहौल भी न गया।
पढ़ें :- AIAPGET Counselling 2026 Postponed : अखिल भारतीय आयुष पीजी काउंसलिंग पर लगी रोक, नई तारीख और सीट मैट्रिक्स जल्द होगी जारी
जय श्रीराम और मोदी मोदी के लगाए नारे
राहुल गांधी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है उसमें कुछ लोग भाजपा का झंडा लिए हुए खड़े हैं। इसके साथ ही जैसे ही राहुल गांधी उन लोगों के पास पहुंचे तभी वहां खड़े लोगों ने जय श्रीराम और मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान बस की रफ्तार धीमी हो गयी और राहुल गांधी ने ड्राइवर से कहा कि बस रोकिए। जैसे ही बस रुकी राहुल गांधी बस से निकलकर उस भीड़ में घुसने लगे, लेकिन तभी सुरक्षाबलों ने उन्हें वापस बस में बैठाया।
सबके लिए खुली है मोहब्बत की दुकान,
जुड़ेगा भारत, जीतेगा हिंदुस्तान।pic.twitter.com/Bqae0HCB8f — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 21, 2024
पढ़ें :- 'मैया मायावती जी...' वाराणसी जिला मुख्यालय पर लगा पोस्टर, बसपा सुप्रीमो को बताया मां दुर्गा का स्वरूप
हम डरते नहीं हैं
इस बीच राहुल गांधी का एक बयान आया है। राहुल गांधी ने कहा कि, यहां से 2-3 किमी पहले 20-25 भाजपा कार्यकर्ता डंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए और जब मैं बस से बाहर आया तो वे भाग गए। उन्हें लगता है कि कांग्रेस बीजेपी और आरएसएस से डर गई है, वे सपना देख रहे हैं। वे जितने चाहें उतने पोस्टर फाड़ें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम किसी से नहीं डरते, हम न तो पीएम मोदी से डरते हैं और न ही यहां के मुख्यमंत्री से डरते हैं।