Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bharat jodo yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी, मां के जूतों के फीते बांधते दिखे राहुल गांधी

Bharat jodo yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी, मां के जूतों के फीते बांधते दिखे राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bharat jodo yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं। कांग्रेस की ये यात्रा इन दिनों कर्नाटक से होकर गुजर रही है। इस यात्रा में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। राहुल गांधी के साथ वो इस यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा के दौरान की कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हो रही वीडियो में राहुल गांधी मां के जूतों के फीते को बांधते हुए दिख रहे हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

इसके साथ ही दोनों यात्रा में पैदल चलते भी दिख रहे हैं। बता दें कि, सोनिया गांधी ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

इसको लेकर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना एक ऐतिहासिक है। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी। गौरतलब है कि, राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

Advertisement