Bhojpuri Holi Song 2025 : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने इस होली एक और धमाकेदार गाने के साथ तहलका मचा दिया है। अंकुश राजा (Ankush Raja) और करिश्मा कक्कड़ (Karishma Kakkar) के गाए हुए गाने ‘देवरा से दिलवा लागल बा’ (Devra Se Dilwa Lagal Ba) ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है। यह गाना ‘आदि शक्ति फिल्म्स’ (Adi Shakti Films) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है । अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। यह गाना होली के रंगों से सराबोर है । इसमें अंकुश राजा (Ankush Raja) की दमदार आवाज और करिश्मा कक्कड़ (Karishma Kakkar) की मधुर गायकी ने चार चांद लगा दिए हैं। गाने के बोल और म्यूजिक ने फैंस का दिल जीत लिया है।
पढ़ें :- सुपरस्टार विजय थलापति की रैली में मची हलचल, एक की मौत, पहली भी उनकी रैली में हो चुंकी है मौते
देखें भोजपुरी गाना ‘देवरा से दिलवा लागल बा’
इस गाने को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को खूब शेयर कर रहे हैं और यह होली का फेवरेट गाना बनता जा रहा है। आप भी इस होली स्पेशल गाने का मजा लेने के लिए इसे ‘आदि शक्ति फिल्म्स’ (Adi Shakti Films) के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।