Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- राजनैतिक दल में सक्रिय रहकर काम करना बहुत मुश्किल

भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- राजनैतिक दल में सक्रिय रहकर काम करना बहुत मुश्किल

By Abhimanyu 
Updated Date

Ritesh Pandey left the Jan Suraaj Party: भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में करगहर सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, वह जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह के खिलाफ बड़े अंतर से हार गए थे। अब रितेश पांडेय ने राजनीति से दूर होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल का सक्रिय रहकर काम करना बहुत मुश्किल है।

पढ़ें :- तेजस्वी, बोले-हमने विधानसभा चुनाव में कहा था कि वे 6 महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे, भाजपा ने नीतीश कुमार को कर लिया है 'हाईजैक'

रितेश पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोक तंत्र के महापर्व में भाग लिया, परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्यों की मैंने अपना काम ईमानदारी से किया। खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है जिससे आप लोगो ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान दे कर यहां तक पहुंचाया और इसमें किसी राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है इसलिए आज मैं जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं। कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है। उम्मीद है आप लोग समझेंगे।”

पढ़ें :- प्रशांत किशोर पर जमकर बरसे सांसद मनोज तिवारी, कहा- करारी हार के पीके के जीके भुलाईल ए भैया
Advertisement