Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर बड़ा हादसा, बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर, छह लोगो की मौत

शाहजहांपुर बड़ा हादसा, बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर, छह लोगो की मौत

शाहजहांपुर।  यूपी के शाहजहांपुर में बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगो की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मदनापुर इलाके में बाईक और कार के बीच टक्कर में छह लोगो की मौत हो गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना सोमवार रात बरेली इटावा मार्ग पर कवीलपुर गांव के पास हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का ईधन टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार सुधीर, सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार चार लोगो को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि बाइक सवार तिलहर कस्बे के रहने वाले मदनापुर इलाके के पास गांव में एक दावत में शामिल होने गए थे। कार सवार बरेली के रहने वाले थे और उसी इलाके के गिरधरपुर गांव में शादी में शामिल होने जा रहे थे।

पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा
Advertisement