Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश को बड़ा झटका : राजभर बोले- सपा को मेरी जरूरत नहीं, मुर्मू का करेंगे समर्थन शाह से हुई बात

अखिलेश को बड़ा झटका : राजभर बोले- सपा को मेरी जरूरत नहीं, मुर्मू का करेंगे समर्थन शाह से हुई बात

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में हमारा दल द्रौपदी मुर्मू को वोट करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और द्रौपदी मुर्मू ने समर्थन मांगा। अमित शाह का फोन भी आया था और मेरी उनसे भी मुलाकात हुई। उन्होंने भी द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा। सिर्फ राष्ट्रपति चुनाव में हम एनडीए के साथ हैं।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

बता दें कि चुनाव नतीजों के बाद से ही राजभर सार्वजनिक रूप से सपा अध्यक्ष पर निशाना साधने लगे। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि एसी कमरे में बैठकर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। दोनों के बीच में अधिक तल्खी हाल में हुए विधान परिषद के चुनाव को लेकर बढ़ गई थी। राजभर अपने बेटे अरविंद राजभर को राज्यसभा भेजना चाहते थे, लेकिन अखिलेश ने राजभर के स्थान पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को ज्यादा तरजीह दी।

इससे भी राजभर नाराज हैं। दोनों के बीच खींचतान चल ही रही थी, कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा की मौजूदगी में हुई बैठक में अखिलेश ने राजभर को पूछा तक नहीं और जयंत चौधरी को बुलाकर मंच भी साझा किया। सपा अध्यक्ष की इस सियासी चाल ने आग में घी का काम किया । तभी से राजभर अखिलेश पर खुलेआम हमले बोल रहे हैं।

राजभर का यह भी कहना है कि बैठक में न बुलाए जाने की वजह जानने के लिए उन्होंने कई बार सपा अध्यक्ष से मिलने की कोशिश भी की, लेकिन अखिलेश ने उनसे बात करना जरूरी नहीं समझा। इसलिए हम राष्ट्रपति चुनाव में अपनी भूमिका अलग रहकर ही तय करेंगे।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन
Advertisement