Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार को बड़ा झटका, पद्मश्री भागीरथी देवी पार्टी से दे रही इस्तीफा

भाजपा सरकार को बड़ा झटका, पद्मश्री भागीरथी देवी पार्टी से दे रही इस्तीफा

By प्रिया सिंह 
Updated Date

बिहार। बिहार से इस वक्‍त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही हैं। पश्चिम चंपारण की रामनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी ने पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी के कई पदों से इस्तीफा देने का एलान कर दिया।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

पद्मश्री भागीरथी देवी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता और प्रधानमंत्री मोदी भगवान हैं। लेकिन मुझे पार्टी से कोई महत्व नही मिल रहा है। पार्टी मुझे नज़रअंदाज़ कर रही है। उन्होंने कहा कि दलित समझकर हमें अलग छांट दिया है।

बता दें कि पद्मश्री भागीरथी देवी 5 बार से लगातार विधायक है। लेकिन इन दिनों उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि बगहा जिला कमिटी उनका अपमान करती है। जिसको लेकर मैने प्रदेश अध्यक्ष को भी इसकी शिकायत की लेकिन वहां से मुझे केवल सांत्वना दिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्यसमिति से इस्तीफा देंगे।

Advertisement