Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हिमाचल उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका : मंडी संसदीय सीट समेत दो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को बड़ी बढ़त

हिमाचल उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका : मंडी संसदीय सीट समेत दो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को बड़ी बढ़त

By संतोष सिंह 
Updated Date

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी संसदीय सीट (Mandi parliamentary seat) पर हुए उपचुनाव में अब तक की मतगणना के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Chief Minister Virbhadra Singh) की पत्नी प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) आगे चल रही हैं। अभी तक संसदीय सीट में 632055  से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने दाखिल किया अपना नामांकन, ​भाजपा प्रत्याशी बोले-अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी

बता दें कि इनमें से भाजपा प्रत्याशी खुशाल सिंह ठाकुर (BJP candidate Khushal Singh Thakur) को अभी तक 304520 और कांग्रेस प्रत्याशी सिंह को 310037 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा 7537  वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर ताजा मतगणना के अनुसार अब कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर (Congress candidate Rohit Thakur) आगे चल रहे हैं। इसी तरह अर्की सीट से  कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी आगे चल रहे हैं। जबकि फतेहपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर (BJP candidate Baldev Thakur) आगे चल रहे हैं।

Advertisement