Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी को बड़ा झटका : स्वामी प्रसाद मौर्या ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, जल्द साइकिल पर हो सकते हैं सवार

बीजेपी को बड़ा झटका : स्वामी प्रसाद मौर्या ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, जल्द साइकिल पर हो सकते हैं सवार

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्या अपनी अनदेखी ने नाराज बताए जा रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द साइकिल पर सवार हो सकते हैं। मौर्य की सबसे बड़ी शिकायत है कि योगी उनसे ठीक से बात तक नहीं करते थे।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

बता दें कि उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन और समन्वय विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। स्वामी प्रसाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ उनके कुछ समर्थक विधायक भी भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो सकते हैं । टिकट के बंटवारे को लेकर उनका भाजपा से विवाद चल रहा है। मौर्या 2017 विधानसभा चुनाव से पहले मौर्या बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। योगी सरकार से पहले वो मायावती की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत
Advertisement