1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाकुम्भ मेला क्षेत्र में सभी सेक्टरों में इलाज की पुख्ता व्यवस्था की जाए, स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी सेक्टरों में करे भ्रमण : सीएम योगी

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में सभी सेक्टरों में इलाज की पुख्ता व्यवस्था की जाए, स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी सेक्टरों में करे भ्रमण : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पूरे प्रदेश में भीषण ठंड का मौसम है। शीतलहर चल रही है। यह समय बुजुर्गों, बच्चों और गम्भीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने वाला है। सर्दी, खांसी, श्वांस से जुड़े मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी सम्भावित है। ऐसे में स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पूरे प्रदेश में भीषण ठंड का मौसम है। शीतलहर चल रही है। यह समय बुजुर्गों, बच्चों और गम्भीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने वाला है। सर्दी, खांसी, श्वांस से जुड़े मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी सम्भावित है। ऐसे में स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

पढ़ें :- Spain train accident :  स्पेन में 2 high-speed trains में भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत , साल भर में दूसरा बड़ा हादसा

सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए। जांच या दवाओं की उपलब्धता, सब कुछ चाक-चौबंद हो। इसके लिए आम आदमी को परेशान न होना पड़े। साथ ही कहा, महाकुम्भ मेला क्षेत्र में सभी सेक्टरों में इलाज की पुख्ता व्यवस्था की जाए। बीमार लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी सेक्टरों में सतत भ्रमण करे और लोगों का हाल-चाल ले, जरूरत हो तो उन्हें उचित चिकित्सकीय सहायता दिलाई जाए।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सर्दी, खांसी, बुखार जैसी मौसमी समस्या अथवा कोई अन्य गम्भीर बीमारी होने पर समुचित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...