Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत पार्टी के 32 नेता भाजपा में शामिल

राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत पार्टी के 32 नेता भाजपा में शामिल

By Abhimanyu 
Updated Date

Rajasthan Politics : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले नेताओं के दल बदल का सिलसिला शुरू हो गया है, राजनीतिक दलों के असंतुष्ट नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान कांग्रेस के 32 नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में जाने वाले नेताओं में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी रहे उनके पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता लालचंद कटारिया (Lalchand Kataria) का नाम भी शामिल है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

जानकारी के मुताबिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता लालचंद कटारिया समेत पार्टी के 32 नेता रविवार को प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की मौजूदगी में जयपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं में नागौर के कई दिग्गज जाट नेता शामिल हैं। वहीं, इन नेताओं के आने के बाद भाजपा ने एक बार फिर से राजस्थान की 25 में से 25 सीटें पार्टी की झोली में आने का दावा ठोका है।

लालचंद कटारिया के अलावा पूर्व मंत्री राजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, खिलाड़ीलाल बैरवा, आलोक बेनीवाल, विजयपाल मिर्धा, भीलवाड़ा पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। खिलाड़ीलाल बैरवा सचिन पायलट के कट्टर समर्थक माना जाता रहा है। वहीं, रामपाल शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के बेहद करीबी रहे हैं।

Advertisement