Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खतौली उपचुनाव से पहले जयंत चौधरी बड़ा झटका, RLD के कई नेता BJP में शामिल

खतौली उपचुनाव से पहले जयंत चौधरी बड़ा झटका, RLD के कई नेता BJP में शामिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Khatauli by-election 2022: उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वोटिंग से पहले भाजपा ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, रालोद के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की उयस्थिति में भाजपा में शामिल हुए हैं।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

बताया जा रहा है कि, रालोद से पूर्व विधायक रहे सुदेश वर्मा, रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष और पुराने नेता चौधरी यशवीर सिंह समेत दर्जनों लोगों ने रविवार को BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यशवीर सिंह को मेरठ सर्किट हाउस में भाजपा की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि, खतौली विधानसभा उपचुनाव से पहले सपा और रालोद को ये बड़ा झटका लगा है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

पांच दिसंबर को होगी वोटिंग
खतौली उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इस विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द हुई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई। अब इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

Advertisement