Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बड़ी खबर: इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

बड़ी खबर: इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

By प्रिया सिंह 
Updated Date

कोलकाता। मनोरंजन जगत से एक बेहद ही चौकाने वाली खबर सामने आई है। दरसल बंगाली फिल्म की बेहतरीन एक्ट्रेस ने की आत्महत्या। इसकी उम्र महज 20 साल बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उनका मानना है कि यह सुसाइड का मामला ही नजर आ रहा है।

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

एक्ट्रेस का शव कोलकाता के गरफा में स्थित घर से मिला है। ‘मोन माने ना’ बंगाली टीवी शो में मुख्य भूमिका का काम करती थी। बता दें, पल्लवी डे का शव उनके घर में पंखे पर लटका मिला था। इसके बाद पल्लवी को नजदीकी बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

गौरतलब है कि पल्लवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस भी पूरी जांच में जुटी हुई है। पल्लवी की मौत से इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है और उनके करीबियों को झटका लगा है।

Advertisement