चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, मेरा दिल भारी है लेकिन हमने राजनीति को छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया में संकट के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने रुपये बढ़े दाम
बता दें कि, अनमोल गगन ने 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्यशी रणजीत सिंह गिल को हराया था। इसके साथ ही वो उनकी गिनती सबसे युवा नेताओं में होती थी। अनमोल गगन मान ने पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया था।
ਦਿਲ ਭਾਰੀ ਹੈ, ਪਰ ਮੈਂ ਸਿਆਸਤ ਛੱਡਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ।
ਮੇਰਾ MLA ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਸਪੀਕਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਹੋਇਆ ਅਸਤੀਫਾ ਸਵੀਕਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।
ਮੇਰੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਹਨ । ਮੈਨੂੰ ਓਮੀਦ ਹੈ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ ਤੇ ਖਰੀ ਉਤਰੇਗੀ |— Anmol Gagan Maan Sohi (@AnmolGaganMann) July 19, 2025
पढ़ें :- अखिलेश बोले: हमारी एक विधायक को गुमराह कर लिया गया, कहां FIR करें, Mou भी पर उठाएं सवाल: कहा मैनें अपने घर में दो चूल्हें बनवा लिये है।
बता दें कि, अनमोल गगन ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से की थी। उन्होंने मॉडलिंग और गायकि में अपना करियर बनाया। अनमोल गगन मान का जन्म 1990 में मानसा में हुआ था।