पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की खीचातानी के बीच राष्ट्रीय जनता दल को तगड़ा झटका लगा है। राजद के दो दिग्गज नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राजद में चल रही अंतर्कलह के कारण दोनों नेताओं ने पार्टी छाड़ी है। दोनों नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को अपना इस्तीफा दिया है।
पढ़ें :- भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर की अगवानी, एक ही कार में हुए रवाना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। नवादा विधानसभा सीट से राजद विधायक विभा देवी (RJD MLA Vibha Devi) और रजौली विधानसभा सीट से राजद विधायक प्रकाश वीर (RJD MLA Prakash Veer) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधायकों ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का दामन थाम लिया है। दोनों विधायकों ने बिहार के विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को अपना इस्तीफा दे सौंपा है। इस्तीफा देने के बाद दोनों विधायकों ने कहा कि वह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और के नेतृत्व के साथ विकास की राजनीति में भागीदार बनना चाहते हैं।
दोनों विधायकों ने पार्टी में चल रहे अंतर्कलह के कारण दिया इस्तीफा
इस्तीफा देने के बाद दोनों विधायकों ने कहा कि उनका इस्तीफा देने का कारण राजद में अंतर्कलह (infighting) और नेतृत्व में कमी बताई है। राजद को यह झटका तब लगा है जब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition in Bihar Assembly Tejashwi Yadav) चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। बता दें कि नवादा जिला राष्ट्रीय जनताा दल का पारंपरिक गढ़ माना जाता रहा है, जहां अब पार्टी की पकड़ कमजोर होती दिख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों (political analysts) का मानना है दोनों विधायकों का भाजपा में जाना राजद के संगठनात्मक मनोबल पर असर डाल सकता है, खासकर दक्षिण बिहार के इलाकों में।