Bihar Election Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग हुई। पहले चरण की वोटिंग में सभी रिकॉर्ड टूट गए। शाम पांच बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मधेपुरा में 65.74%, सहरसा में 62.65%, दरभंगा में 58.38%, मुजफ्फरपुर में 65.23%, गोपालगंज में 64.96%, सीवान में 57.41%, सारण में 60.90%, वैशाली में 59.45%, समस्तीपुर में 66.65%, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, खगड़िया में 60.65%, मुंगेर में 54.90%, लखीसराय में 62.76%, शेखपुरा में न्यूनतम 52.36%, नालंदा में 57.58%, पटना में 55.02%, भोजपुर में 53.24% और बक्सर में 55.10% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम पटना में मतदान हुआ।
पढ़ें :- UP Assembly Budget Session : यूपी विधानसभा का बजट सत्र कल से, सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, 11 फरवरी को पेश होगा बजट
इन सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद MLC के बीच भिड़ंत होती दिख रही है और दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि, राजद एमएलसी ने शराब पी ली है। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। वहीं एमएलसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि रात में इनको पैसा बांटने नहीं दिया गया। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वह चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन पर हमला नहीं हुआ। वो कई दिनों से ये नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे।