पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के दूसरे चरण की 122 सीटों पर मंगलवार शाम मतदान खत्म हो गया। इसे पहले 6 नवंबर को पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान हुआ था। पहले चरण में 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। बिहार में लंबे समय बाद 60 फीसदी से अधित मतदान देखने को मिला है। आज शाम को चुनाव खत्म होने के बाद कई पोल एजेंसियां सर्वे जारी कर रही हैं। आईए जानते हैं आज के एग्जिट पोल……..
पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार
मैट्रिज-IANS का एग्जिट पोल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मैट्रिज-IANS का एग्जिट पोल सामने आया है। इस एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मैट्रिज-IANS का एग्जिट पोल में भाजपा को 65-73, जदयू को 67-75, लोजपा (रामविलास) को 7-9, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 4-5 और आरएलएम को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
चाणक्य STRATEGIES पोल
बिहार चुनाव को लेकर चाणक्य का एग्जिट पोल भी सामने आ आया है जिसमें एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलती दिख रही हैं।
पढ़ें :- अनंत सिंह का राजनीति से संन्यास, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद बोले- जब नीतीश सीएम नहीं तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब?
POLSTRAT एग्जिट पोल
बिहार चुनाव को लेकर POLSTRAT का एग्जिट पोल आया है। इसमें भी एनडीए की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनती दिख रही है। POLSTRAT के अनुसार एनडीए को 133-148 सीट, महागठबंधन को 87-102 और अन्य को 3-5 सीट मिल सकती हैं। वहीं पार्टीवार बात करें तो बीजेपी को 68-72 और जदयू को 55-60 सीट, लोजपा (आर) 9-12, हम 1-2 और आरएलम को 0-2 सीट हासिल कर सकती है।
पोल्स ऑफ पोल्स में एनडीए की बंपर जीत
पोल्स ऑफ पोल्स की बात करें तो एनडीए जबरदस्त वापसी करते हुए 138-155 सीटें हासिल कर सकता है। वहीं महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 0-2 था अन्य के खाते में 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है।
पीपल्स इंसाइट का एग्जिट पोल
पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा
पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जनसुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।
जेवीसी पोल में भी एनडीए को बंपर बढ़त
वहीं जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। जिसमें एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।
बिहार के दूसरे चरण की 122 सीटों में एनडीए में सबसे ज़्यादा बीजेपी 53 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जबकि जेडीयू 44 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी कोटे की सभी 6 सीटों पर चुनाव लड़े। चिराग पासवान ने इस चरण में 15 उम्मीदवार उतारे थे।