लखनऊ। बिहार चुनाव के नतीजों के बाद सियासी वार-पलटवार जारी है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव सैफई जाने की तैयारी करें, अब देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
पढ़ें :- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, कहा-उनके आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का होने जा रहा अंत
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, झूठे आरोप लगाना, फर्जी PDA चलाना, परिवारवाद करना ये सब न तो बिहार में चल पाया, बिहार में न तो जंगलराज, कट्टा राज चल पाया और न ही उत्तर प्रदेश में दंगा राज, गुंडा राज और अपराधियों का राज चलेगा। बिहार ने जातिवाद और परिवारवाद के अंत की शुरुआत कर दी है, अब देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और अखिलेश यादव सैफई जाने की तैयारी करें।
लठैतवाद की लाठी, छद्मवाद का छल व जंगलराज की विरासत तीनों मिलकर जितना ज्यादा चीखमचीख व भ्रम का मायाजाल बुनते हैं, जनता का विश्वास उतना ही भाजपा और एनडीए के प्रति अडिग होता जाता है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 17, 2025
पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लठैतवाद की लाठी, छद्मवाद का छल व जंगलराज की विरासत तीनों मिलकर जितना ज्यादा चीखमचीख व भ्रम का मायाजाल बुनते हैं, जनता का विश्वास उतना ही भाजपा और एनडीए के प्रति अडिग होता जाता है।