पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Elections 2026) की 8 सीटों पर होने वाले मतदान से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) उम्मीदवार नीरज कुमार (Neeraj Kumar) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है। नीरज कुमार (Neeraj Kumar) चर्चित पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Patna Graduates’ Constituency) से जदयू के उम्मीदवार हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नीरज कुमार (Neeraj Kumar) को हृदय संबंधी परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, उन्हें अस्पताल के आईसीयू (ICU) में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
पढ़ें :- नीतीश कुमार के लिए कराए 9 मर्डर....कुर्बानी दिए हैं; अनंत सिंह का चौंकाने वाला दावा, MLC चुनाव के बीच मचा घमासान
सोमवार देर शाम बिगड़ी तबीयत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की देर शाम नीरज कुमार (Neeraj Kumar) की तबीयत अचानक खराब हुई थी। उन्हें सीने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पर निगरानी शुरू कर दी। नीरज कुमार (Neeraj Kumar) का स्वास्थ्य पहले भी बिगड़ चुका है। कुछ साल पहले भी उनकी तबीयत काफी खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ा था।
अनंत सिंह से चल रही है जुबानी जंग
नीरज कुमार (Neeraj Kumar) की तबीयत ऐसे समय बिगड़ी है, जब बिहार एमएलसी चुनाव (Bihar MLC Election) में उनके और मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह (JDU MLA Anant Singh) के बीच चल रही जुबानी जंग लगातार चर्चा में है।
पढ़ें :- Bihar MLC Polls : कांग्रेस ने पांच सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, तीन पर सहयोगी आरजेडी से होगा सीधा मुकाबला
अनंत सिंह इस चुनाव में नीरज कुमार (Neeraj Kumar) के खिलाफ खुलकर मैदान में नजर आ रहे हैं। वह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। अनंत सिंह का कहना है कि नीरज कुमार ने कई मौकों पर उनका विरोध किया है, इसलिए उन्हें भी उसी अंदाज में जवाब देना चाहिए। दूसरी तरफ नीरज कुमार (Neeraj Kumar) भी अनंत सिंह (Anant Singh) को लगातार निशाने पर लेते रहे हैं। वह एमएलसी चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए कहते रहे हैं कि उनकी जीत पक्की है।
‘पुदीना सिंह’ वाले बयान से बढ़ा विवाद
कुछ दिनों पहले अनंत सिंह (Anant Singh) ने नीरज कुमार (Neeraj Kumar) को लेकर एक बयान दिया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा था कि हम तो पुदीना सिंह (Pudina Singh) हैं ना, तो इस चुनाव में पुदीना से उनका सारा गैस निकाल देंगे।
अनंत सिंह ने हाल ही में यह दावा भी किया था कि एमएलसी चुनाव में अनुज सिंह की जीत होगी और वह दूसरे प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा देंगे। उनके इन बयानों को जदयू (JDU) के खिलाफ खुले तौर पर बगावत के तौर पर देखा जा रहा था। इसी को लेकर नीरज कुमार ने भी अनंत सिंह पर पलटवार किया था।
नीरज कुमार ने भी किया था पलटवार
पढ़ें :- Bihar MLC Elections : बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह ने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ खुली जीप में फुल कॉन्फिडेंस नजर आए, बोले-500 परसेंट जीतेंगे चुनाव
अनंत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने कहा था कि कुछ लोग ज्यादा बोल रहे हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि जदयू (JDU) में रहते हुए भी उन्हें बेऊर जेल जाना पड़ा था। नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने तंज कसते हुए कहा था कि जब तक बेऊर जेल में चना रहेगा, आना-जाना लगा रहेगा। बिहार एमएलसी चुनाव (Bihar Legislative Council Election) को लेकर दोनों नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी के बीच अब नीरज कुमार (Neeraj Kumar) की अचानक तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है। फिलहाल नीरज कुमार (Neeraj Kumar) मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) के आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं और डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है। उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।