बिहार MLC चुनाव (Bihar MLC Elections) 23 अक्टूबर को संपन्न हो गए। अब 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। इससे पहले ही जदयू विधायक अनंत सिंह (JD(U) MLA Anant Singh) के घर पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। उनके घर पर मिठाई और खाने की दूसरी चीजें तैयार की जा रही हैं।
पटना। बिहार MLC चुनाव (Bihar MLC Elections) 23 अक्टूबर को संपन्न हो गए। अब 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। इससे पहले ही जदयू विधायक अनंत सिंह (JD(U) MLA Anant Singh) के घर पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। उनके घर पर मिठाई और खाने की दूसरी चीजें तैयार की जा रही हैं।
JDU विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास पर मिठाई बनाना शुरू हो चुका है
MLC चुनाव में अनंत सिंह ने जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह को समर्थन दिया था और अपने ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया है। https://t.co/YOczIlVAye
— Shivam Kumar (@Shivamjournal) October 24, 2026
JDU MLA अनंत सिंह इस चुनाव (Bihar MLC Election) में पटना स्नातक सीट से अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार (Candidate Neeraj Kumar) के खिलाफ थे और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह (Jan Suraj candidate Anuj Singh) के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। उनका दावा है कि चुनाव में जनसुराज प्रत्याशी की जीत पक्की है।
अनंत सिंह ने कहा हां, तैयारी हो रही है। नाश्ता-पानी करके आएंगे। लोग आते-जाते रहते हैं, तो उन्हें मिठाई खिलाएंगे।
जो रीति-रिवाज और धर्म के नियम हैं, उनका पालन तो हम करेंगे ही। हम जीत गए हैं। वोट कोई दुकान पर नहीं मिलता है। जनता मालिक है, जनता भगवान है। https://t.co/0em3hagLui
— Shivam Kumar (@Shivamjournal) October 24, 2026
अनंत सिंह (Anuj Singh) ने कहा कि जीत के बाद मिठाई देना आम बात है। जनता आएगी तो उसका नाश्ता-पानी कराया जाएगा। चुनाव से पहले जश्न पर उन्होंने कहा कि जो नियम-धर्म है, वह तो हम करेंगे ही। हम पहले ही चुनाव जीत चुके हैं। जीत के दावा करते हुए उन्होंने कहा कि वोट दुकान में नहीं मिलता है, जनता भगवान है और हमें उस पर पूरा भरोसा है।