नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा जारी है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मखाना उगाने वाले किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा।
पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान
राहुल गांधी ने मखाना उगाने वाले किसानों की के साथ तस्वीर को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। साथ ही लिखा कि, बिहार दुनिया का 90% मखाना उगाता है, मगर दिन-रात धूप-पानी में मेहनत करने वाले किसान-मज़दूर मुनाफे का 1% भी नहीं कमाते हैं। आज, इन किसानों से उनके खेतों में मिलकर उनकी आपबीती जानी।
बिहार दुनिया का 90% मखाना उगाता है, मगर दिन-रात धूप-पानी में मेहनत करने वाले किसान-मज़दूर मुनाफे का 1% भी नहीं कमाते हैं।
आज, इन किसानों से उनके खेतों में मिलकर उनकी आपबीती जानी।
बड़े शहरों में 1000-2000 रुपए किलो बिकता है, मगर इन मेहनतकशों, पूरे उद्योग की नींव को, नाम मात्र का… pic.twitter.com/TeTKv5usdh
पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म नहीं...पेट्रोलियम मंत्रालय का दावा
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 23, 2025
उन्होंने आगे लिखा, बड़े शहरों में 1000-2000 रुपए किलो बिकता है, मगर इन मेहनतकशों, पूरे उद्योग की नींव को, नाम मात्र का दाम मिलता है। कौन हैं ये किसान-मज़दूर? अतिपिछड़े, दलित -बहुजन। पूरी मेहनत इन 99% बहुजनों की और फ़ायदा सिर्फ़ 1% बिचौलियों का। वोट चोर सरकार को न इनकी कदर है, न फिकर-न आय दिया, और न ही न्याय। वोट का अधिकार और हुनर का हक़ एक सिक्के के दो पहलू हैं-और इन दोनों को ही हम खोने नहीं देंगे।
पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी