Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. गोरखपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव, युवक की आंख में लगी चोट, एम्स में भर्ती

गोरखपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव, युवक की आंख में लगी चोट, एम्स में भर्ती

By Sushil Sah 
Updated Date

गोरखपुर। नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566) पर बीते सोमवार देर रात डोमिनगढ़ और गोरखपुर रेलवे स्टेशन के बीच असमाजिक तत्वों ने पथराव की है। इस घटना में देवरिया निवासी एक 20 वर्षीय युवक की आंख में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जो कि ट्रेन के जनरल कोच के दरवाजे के पास मौजूद था।

पढ़ें :- होशियारपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, व्यापारी को बनाया निशाना

गर्मी के कारण दरवाजे के पास था यात्री

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के रहने वाले अंगद गुप्ता अपने दोस्त के साथ लखनऊ से ट्रेन के जनरल कोच में सवार हुए थे। रात में बोगी के अंदर अत्यधिक उमस होने के कारण वह कोच के दरवाजे के पास फोन पर बात कर रहे थे। तभी रात करीब 02:15 बजे जैसे ही ट्रेन डोमिनगढ़ स्टेशन से आगे बढ़ी, अचानक बाहर से पथराव शुरू हो गया, जिसकी चपेट में आने से युवक को गंभीर चोट आई। उनके साथ मौजूद दोस्त को भी मामूली चोटें आई हैं।

एम्स गोरखपुर में कराया गया भर्ती

ट्रेन के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही घायल युवक को रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से प्राथमिक उपचार दिलाया गया। चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल एम्स (AIIMS) गोरखपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की आंख में गहरी चोट आई है और उपचार जारी है। फिलहाल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में युवक का इलाज चल रहा है ताकि संक्रमण और अन्य जटिलताओं से बचा जा सके।

पढ़ें :- सारण के मांझी में गोली लगने से घायल हुआ युवक, छपरा से PMCH किया गया रेफर

जांच में जुटी आरपीएफ

घटना के बाद आरपीएफ और स्थानीय रेल पुलिस (GRP) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा रेलवे पुलिस संबंधित क्षेत्र में छानबीन कर रही है ताकि घटना के जिम्मेदार तत्वों की पहचान की जा सके।

Advertisement