पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) अपनी अजीबो-गरीब हरकतों की वजह से मीडिया की सुर्खियां बंटोरते हैं, लेकिन उनके मातहत मंत्री भी कम नहीं हैं। सोशल मीडिया वायरल ये वीडियो देख आप खुद चौंक जाएंगें । दरअसल, बिहार में जब तेज धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है, तब यहां राज्य के खेल मंत्री लोगों को गर्म कंबल बांटे गए हैं। ये कारनामा राज्य के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता (Bihar Sports Minister Surendra Mehta) ने किया है, जो बीजेपी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं।
पढ़ें :- शरद पवार-रामदास अठावले समेत 19 नए सदस्यों ने राज्यसभा में ली शपथ, व्हीलचेयर से पहुंचे पवार
कंबल बांटते हुए मंत्री का वीडियो वायरल
बेगूसराय में तपती धूप से परेशान लोगों को सुरेंद्र मेहता ने कंबल बांटे हैं। मंत्री ने करीब 700 लोगों को कंबल बांटे हैं। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिहार में गर्मी की बढ़ती यातना
के बीच खेल मंत्री ने कंबल बांटकर मानसिक यातना का विश्व रिकॉर्ड बना दिया!
अब लगता है केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, उनके सारे मंत्री भी नरभसा गए हैं!खेल मंत्री सुरेंद्र महतों ने बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में तामझाम के साथ समारोह… pic.twitter.com/l9PfUcat6H
पढ़ें :- VIDEO VIRAL: दिल्ली में दो युवकों ने घर के बाहर लगाई आग, कैमरे में कैद हुई वारदात
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) April 8, 2025
इस वीडियो को देखकर लोगों ने मंत्री जी को खरी-खरी सुनाई है। लोगों का कहना है कि मंत्री जी समझ ही नहीं पाए हैं कि ऐसे मौसम में लोगों को गर्मी से बचाने वाली चीजों की जरुरत होती है। एक यूजर ने लिखा कि बिहार में मूर्खों की कमी नहीं है। जबकि दूसरे ने लिखा कि मंत्री जी दूरदर्शी हैं, उन्होंने काफी आगे का सोच लिया।
बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर बांटे गये कंबल
जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में 6 अप्रैल को बीजेपी का 46वां स्थापना दिवस (BJP 46th Foundation Day) मनाया जा रहा था। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार मौजूद थे। और इसी दौरान उन्होंने 700 से ज्यादा लोगों को कंबल बांटे। हालांकि, इसका एक वीडियो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे मामला सामने आ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग मंत्री समेत सरकार पर तंज कस रहे हैं।
पढ़ें :- आंबेडकर सम्मान पर योगी का बड़ा ऐलान, प्रतिमाओं पर ‘छत्र’ और पार्कों का होगा सुंदरीकरण
अब लगता है केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, उनके सारे मंत्री भी नरभसा गए हैं : राष्ट्रीय जनता दल
बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अपने अधिकारिक एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि बिहार में गर्मी की बढ़ती यातना के बीच खेल मंत्री ने कंबल बांटकर मानसिक यातना का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। अब लगता है केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, उनके सारे मंत्री भी नरभसा गए हैं। खेल मंत्री सुरेंद्र महतों ने बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में तामझाम के साथ समारोह आयोजित कर इलाके में बीच दोपहरी कंबल वितरण कर दिया। 36- 37° सेल्सियस की गर्मी के मौसम में चुनावी सरगर्मी में मंत्री जी ने कौड़ियों के दाम मिल रहे कंबलों को ही बांटना उचित समझा। मतलब आम के आम गुठलियों के दाम।
मंत्री ने दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद सुरेंद्र मेहता ने सफाई दी है। हालांकि, लोगों का मानना है कि मंत्री जी ने सफाई कम, बल्कि अपनी ही सरकार की पोल ज्यादा खोल दी है। मंत्री मेहता का कहना है कि आज भी लाखों लोग हैं, जो पेड़ के नीचे रहने पर मजबूर हैं और वे संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें कंबल दिया गया तो यह उनके ही काम आने वाला है। मंत्री जी के इस बयान पर भी लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। लोगों का कहना है कि ये आपकी सरकार की कमियां है कि आज भी बिहार में लोग पेड़ के नीच रहने पर मजबूर हैं।