Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bijnor News : कंप्यूटर सेंटर पर छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस

Bijnor News : कंप्यूटर सेंटर पर छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस

By santosh singh 
Updated Date

बिजनौर। यूपी (UP) के बिजनौर जिले (Bijnor District) में शुक्रवार को एक कंप्यूटर सेंटर (Computer Center) में छात्र ने दिन दहाड़े शिक्षिका को गोली मार दी है। शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। बताया कि शिक्षिका की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जानकारी के अनुसार शहर के एक कंप्यूटर सेंटर (Computer Center) के पूर्व छात्र रहे युवक ने शिक्षिका को गोली मार दी। घटना से कक्षा में हड़कंप मच गया। बताया गया कि क्लास रूम में घुसकर शिक्षिका को गोली मारी गई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को घटना की सूचना दी।

घटना से कोचिंग सेंटर (Coaching Center) में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घायल शिक्षिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर (Higher Center) रेफर कर दिया गया है। उसका मेरठ में उपचार चल रहा है। बताया गया कि हमलावर छात्र ने वर्ष 2020 में कंप्यूटर सेंटर (Computer Center) में कंप्यूटर कोर्स (Computer Course) किया था। अब रिविजन करने के लिए को सेंटर में आया था। आरोपी छात्र शिक्षिका को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

गोली मारने वाला आरोपी प्रशांत निवासी शादीपुर बताया गया है। वहीं शिक्षिका कोमल देवल पिछले तीन वर्षों से इस सेंटर में कोचिंग दे रही है, जो बिजनौर शहर के मोहल्ला चौधरियान की रहने वाली है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement