Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bipasha Basu Pregnancy: बिपाशा बसु ने फैंस को दी प्रेग्रेंसी की खुशखबरी, बोल्ड तस्वीर के लिए हो गईं ट्रोल

Bipasha Basu Pregnancy: बिपाशा बसु ने फैंस को दी प्रेग्रेंसी की खुशखबरी, बोल्ड तस्वीर के लिए हो गईं ट्रोल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bipasha Basu Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasa Basu) ने फैंस के साथ एक खुशखबरी को शेयर किया है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। अभिनेत्री ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने मैटर्निटी फोटोशूट की तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें बिपाशा (Bipasa Basu) काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- Ayushmann Khurrana Video: लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने के लिए आयुष्मान खुराना ने फैन्स से की अपील

तस्वीरों में लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं लेकिन बोल्ड तस्वीर के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। अभिनेत्री ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई अपनी तस्वीरें शेयर कीं और पोस्ट के कैप्शन में लिखा ‘एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी जिंदगी के प्रिज्म में एक नया शेड जोड़ रही है।

ये हमें उससे थोड़ा और ज्यादा संपूर्ण कर देगी जितने हम हुआ करते थे। हमने ये सफर अकेले शुरू किया था और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम एक से दो हो गए। दो लोगों के लिए इतना सारा प्यार हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। तो जल्द ही, हम दोनों जो कभी 2 हुआ करते थे… तीन हो जाएंगे।‘

बता दें कि, अभिनेत्री पिछले कुछ समय से लाइमलाइट से दूर हैं। कई सितारों के साथ नाम जुड़ने के बाद बिपाशा बसु (Bipasa Basu) ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी और अब तकरीबन 6 साल के बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

Advertisement