Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bipasha Basu Pregnancy: प्रेग्नेंसी एंजॉय करते हुए बिपाशा ने पति संग रोमांटिक वीडियो किया शेयर

Bipasha Basu Pregnancy: प्रेग्नेंसी एंजॉय करते हुए बिपाशा ने पति संग रोमांटिक वीडियो किया शेयर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: फेमस एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasa Basu) जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

एक बार फिर बिपाशा ने एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। बिपाशा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हाल ही में बिपाशा ने एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस वीडियो में दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी और करण की कुछ फोटोज शेयर की हैं। वीडियो में दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में कमाल लग रहे हैं।

बिपासा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। उस पर लाल रंग की लिपिस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ शानदार पोज दे रहे हैं। इसके साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, ‘मंकीलव।’

Advertisement