Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. exclusive: तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शाम 4 बजे शपथ लेंगे

exclusive: तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शाम 4 बजे शपथ लेंगे

By आराधना शर्मा 
Updated Date

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 3-4 दिन से चल सियासी जंग चल रही थी जिसका बुधवार को अंत हो गया। आपको बता दें, पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया। देहरादून में हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में उनके नाम मुहर लगी। वे शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने दाखिल किया अपना नामांकन, ​भाजपा प्रत्याशी बोले-अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी

तीरथ सिंह रावत 9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के चीफ रहे हैं। इससे पहले चौबटखल विधानसभा से 2012 से 2017 में जीत थे। वर्तमान में वह भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी हैं। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। इससे पहले वे उत्तरप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। 1997 में यूपी से विधायक भी रह चुके है। वे उत्तराखंड के पहले शिक्षामंत्री रहे हैं। वर्तमान में वे पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

Advertisement