Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Birthday Special: मम्मी-पापा की डाट से बचने के लिए रोज सुबहा सोनाक्षी करतीं हैं ये काम, ऐसे हुए खुलासा

Birthday Special: मम्मी-पापा की डाट से बचने के लिए रोज सुबहा सोनाक्षी करतीं हैं ये काम, ऐसे हुए खुलासा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: सुबह होते ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के घर पर सभी लोग अखबार खोजते र​ह जाते हैं, लेकिन किसी को अखबार मिलता ही नहीं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे होता है। लेकिन ऐसा अपने आप नहीं बल्कि ऐसा जानबूझकर कोई करता है और वह करती हैं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

दरअसल जब भी सोनाक्षी घर पर होती हैं तो वह सुबह घर के सारे अखबार गायब कर देती हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह के बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बारे में जब भी अखबार में कोई गॉशिप खबर छपती है तो उनके मम्मी—पापा उन्हें  इस बात पर खूब डांटते हैं।

उन्होंने बताया कि एक बार किसी अखबार में उनके और शाहिद के बारे में एक खबर छपी थी जिसे पढ़कर उनकी मां ने पूरे दिन उनकी क्लास लगाई और कहा कि वह बॉलीवुड में जिस काम के लिए जाती हैं वहीं करें। उस दिन के बाद उन्होंने सोच लिया कि अब वह अपने किसी भी कोस्टार के साथ ऐसी कोई बात नहीं करेंगी जिससे उनके बारे में कोई ऐसा लिखे।

इसलिए अब जब भी उन्हें लगता है कि उनके बारे में ऐसी कोई खबर छपी होगी तो वह उस दिन अखबार ही छुपा देती हैं। सोनाक्षी के बारे में बता दें कि उनकी मां नहीं चाहती कि उनके बारे में कोई भी ऐसी खबर छपे जिसमें उनका नाम किसी और लड़के के साथ जुड़े। हालांकि इन दिनों उनका क्या हो रहा होगा जब हर दिन उनके और उनके एक बॉयफ्रेंड में बारे बंटी के बारे में खबरें छपती रहती हैं।

पढ़ें :- Met Gala: सबसे बड़ी फैशन नाइट मेट गाला 2024 की टिकट पिछले साल से कई गुना हुई महंगी

कहा तो यह भी जा रहा है कि वह जल्द ही बंटी के साथ शादी करने वाली हैं और उनके माता—पिता भी बंटी के साथ उनकी जोड़ी बनाने के लिए मान गए हैं। तभी तो कभी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा उनके साथ रेस्टरां में धड़ल्ले से घूमती हैं तो कभी उनके साथ हॉलीडे मनाने पहुंच जाती हैं।

Advertisement