Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Birthday special: बतौर मॉडल शुरू किया था करियर, आज लाखों दिलों पर करतीं हैं राज

Birthday special: बतौर मॉडल शुरू किया था करियर, आज लाखों दिलों पर करतीं हैं राज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बनी रहती है। वहीं वह आज अपना जन्मदिन मना रही है।

पढ़ें :- Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

इतना ही नहीं अपनी एक्टिंग के बल पर अमायरा दस्तूर  ने अपने फैंस का दिल जीतने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। एक भारतीय अभिनेत्री हैं।

उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में मात्र 16 वर्ष की उम्र में की थी। अमायरा का जन्म 7 मई 1993 को मुंबई में हुआ था। अमायरा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई जॉन कैनन स्कूल से ही पूरी की थी।

जिसके उपरांत सेकंडरी स्कूल की पढ़ाई उन्होंने धीरू भाई इंटरनेशनल स्कूल से की। लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में आने के उपरांत अमायरा ने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया।

अमायरा ने 13 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। जिसके उपरांत उन्होंने कई सारे कमर्शियल ऐड किये।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमायरा का मूवी करियर मनीष तिवारी की रोमांटिक मूवी इस्सक से हुआ था। इस फिल्म में उनके अपोजिट प्रतीक बब्बर दिखाई दिए थे।


जिसके उपरांत उन्‍होंने मिस्‍टर एक्‍स, कालकांडी और राजमा चावल जैसी मूवी की लेकिन उन्‍हें कुछ खास सफलता नहीं मिली उनकी आने वाली फिल्‍म मेंटल है क्‍या है। जिससे बहुत उम्‍मीदें हैं।

पढ़ें :- Sonakshi Sinha news: क्या पापा शत्रुघ्न सिन्हा की तरह ही सोनाक्षी भी राजनीति में बनाएंगी करियर?, एक्ट्रेस ने खुद दिया बयान
Advertisement