Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Birthday Special: वो भारतीय जो देश की पहली और सबसे युवा महिला एथलीट हैं

Birthday Special: वो भारतीय जो देश की पहली और सबसे युवा महिला एथलीट हैं

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। केरल के एक गरीब परिवार में जन्मीं पीटी उषा आज यानी 27 जून 2021 को अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ अहम जानकारियों के बारे में जान लीजिए। भारतीय खेल के इतिहास में पीटी उषा का नाम एक दिग्गज के तौर पर लिया जाता है। उनको Payyoli Express के अलावा Queen of Indian Track And Field भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है।

पढ़ें :- T20 WC टीम में जगह न मिलने पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का छलका दर्द, कह दी ये बड़ी बात

हालांकि, इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस महिला के खाते में आज लाखों रुपये होंगे। उस महिला की जिंदगी महज 250 रुपयों ने बदल दी थी। हां, ये सच है, लेकिन जिस समय उनके 250 रुपये स्कॉलरशिप के तौर पर मिले थे, उस समय इन रुपयों का मोल काफी ज्यादा हुआ करता था। पीटी उषा देश की पहली और सबसे युवा महिला एथलीट हैं, जिन्होंने 1980 के मॉस्को ओलंपिक खेलों में भाग लिया था।

उस समय वे 26 साल की थीं। उन्होंने 1981 में एशियन ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में 400 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल जीता था। 1982 के एशियन गेम्स में उन्होंने 100 और 200 मीटर की रेस में रजत पदक अपने नाम किया था। पीटी उषा भारत की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने ओलंपिक ट्रैक इवेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

 

पढ़ें :- हार्दिक पांड्या ने खत्म की रोहित शर्मा की ये बड़ी टेंशन; अब सुकून से भरेंगे टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान
Advertisement