BJP Candidates List for WB Polls : विपक्षी दल बीजेपी ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में कुल 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी ने मैनागुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार को बदल दिया है। अब इस सीट से दालिम रॉय चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें :- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खेला दलित मुस्लिम कार्ड, सीएम ममता बनर्जी की मुसिबत बढ़ी, भाजपा को मिल सकता है फायदा
बीजेपी ने इससे पहले तीसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। पार्टी ने पहली लिस्ट में 144 और दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। यानी बीजेपी अब तक कुल 287 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, दोनों चरणों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में शेष 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट
1. सिताई (अजा)- आशुतोष बर्मा
पढ़ें :- 1 अप्रैल मोदी सरकार और BJP के लिए 'लूट' का दिन बन गया : कांग्रेस
2. नाटाबाड़ी- गिरिजा शंकर रॉय
3. बागदा (अजा)- सोमा ठाकुर
4. मगराहाट पूर्व (अजा)- उत्तम कुमार बनिक
5. फालटा- देबांगशु पांडा
6. सौनारपुर उत्तर- देवाशीष धर
पढ़ें :- Census of India 2027 : एक अप्रैल 2027 से शुरू हो रही जनगणना में पूछे जाने वाले 33 सवालों से आएगा भारत का असली सामाजिक-आर्थिक चेहरा, पूरी तरह होगी डिजिटल
7. चौरंगी- संतोष पाठक
8. हावड़ा दक्षिण- श्यामल हाती
9. पंचला- रंजन कुमार पॉल
10. चंडीपुर- डॉ० पीयूष कांति दास
11. गारबेटा- प्रदीप लोढ़ा
12. मेमारी- मानव गुहा
पढ़ें :- सीएम योगी ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- कोई भी एक नियुक्ति पर नहीं उठा सकता सवाल
13. बाराबनी- अरिजीत रॉय