BJP accepted the resignation of MLA T Raja Singh: तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह का इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 30 जून 2025 को एन. रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का विरोध करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधायक ने सपने इस्तीफे में पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी और गलत नेतृत्व चयन का आरोप लगाया था। टी. राजा ने शुक्रवार को इस्तीफा स्वीकार किए जाने की पुष्टि की।
पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
विधायक टी. राजा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज से ठीक 11 साल पहले मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। जनता की सेवा, देश की सेवा और हिंदुत्व की रक्षा के उद्देश्य से मैंने भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया था। भाजपा ने मुझ पर विश्वास करते हुए लगातार तीन बार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गोशामहल से विधायक पद का टिकट दिया। इस विश्वास के लिए मैं भाजपा के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी द्वारा मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।”
आज से ठीक 11 साल पहले मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी।
जनता की सेवा, देश की सेवा और हिंदुत्व की रक्षा के उद्देश्य से मैंने भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया था।
भाजपा ने मुझ पर विश्वास करते हुए लगातार तीन बार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गोशामहल से विधायक पद का टिकट दिया।…
पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान
— Raja Singh (@TigerRajaSingh) July 11, 2025
उन्होंने आगे लिखा, “शायद मैं तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनाने का सपना लेकर दिन-रात मेहनत कर रहे लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की पीड़ा दिल्ली तक नहीं पहुँचा सका। मैं यह बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह निर्णय मैंने किसी पद, सत्ता या व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण नहीं लिया है। मेरा जन्म हिंदुत्व की सेवा के लिए हुआ है, और मैं अंतिम सांस तक हिंदुत्व के लिए कार्य करता रहूंगा। मैं सदैव पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और सनातन धर्म की रक्षा हेतु कार्य करता रहूंगा। समाज की सेवा और हिन्दू समाज के अधिकारों के लिए मैं अंतिम सांस तक अपनी आवाज़ बुलंद करता रहूंगा। जय श्री राम।”