BJP 2nd Candidates List For Haryana Elections: भाजपा ने आज मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 21 उम्मीदवारों के नामों घोषणा की है। कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के खिलाफ जुलाना से पार्टी ने कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को किया पस्त, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से मुकाबला
दरअसल, दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट हाल में कांग्रेस में शामिल हुई थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें जुलाना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। विनेश के जुलाना से चुनाव लड़ने के बाद इस बात को लेकर चर्चा थी कि भाजपा इस सीट से किस उम्मीदवार बनाती है। अब पार्टी ने कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है। जिसके बाद जुलाना सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो गयी है।
बता दें कि कैप्टन योगेश बैरागी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के उपाध्यक्ष और भाजपा खेल प्रकोष्ठ (हरियाणा) के सह-संयोजक हैं और जमीनी स्तर पर लोगों के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा, दूसरी लिस्ट में पार्टी ने प्रदीप सांगवान को बरोदा से टिकट दिया है। नारायणगढ़ से पवन सैनी और पेहोवा से जय भगवान शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
यहां देखें भाजपा के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
पढ़ें :- नीतीश कुमार राज्यसभा नामांकन के बाद बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा, इस पद पर ठोका दावा