Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी हैः प्रियंका गांधी

भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी हैः प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। राशन महंगा, सब्जी महंगी, फल महंगे, गैस महंगी, शिक्षा महंगी, स्वास्थ्य सुविधा महंगी, सब कुछ महंगा लेकिन आमदनी घट गई।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

प्रियंका गांधी ने एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, जिन डिब्बों में हम पैसे छुपाते थे, उन डिब्बों में अब पैसे भी नहीं हैं और राशन भी नहीं। घर चलाने का जिम्मा हमारी बहनें उठाती हैं। घर में किसे खाना चाहिए, किसे कपड़े चाहिए, बच्चों का शौक क्या है, जरूरत क्या है, बचत भी करनी है-यह सब कुछ महिलाएं संभालती हैं।

इसके साथ ही कहा कि, आज वे महंगाई की वजह से अपना घर नहीं चला पा रही हैं। राशन महंगा, सब्जी महंगी, फल महंगे, गैस महंगी, शिक्षा महंगी, स्वास्थ्य सुविधा महंगी, सब कुछ महंगा लेकिन आमदनी घट गई। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है।

 

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement