Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा सरकार अपने दिन गिने, सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए हम करायेंगे जातिगत जनगणना : राहुल गांधी

भाजपा सरकार अपने दिन गिने, सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए हम करायेंगे जातिगत जनगणना : राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जातिगत जनगणना को लेकर एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी लगातार जाति जनगणना की वकालत कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार में आते ही जातिगत जनगणना करायेंगे। अब उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए फिर इसका दावा किया है।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, आजकल प्रधानमंत्री कहते हैं देश में सिर्फ दो जातियां हैं – अमीर और गरीब। जब न कोई पिछड़ा है, न कोई दलित है और न कोई आदिवासी, तो फिर इतने सालों तक मोदी जी ने खुद को OBC क्यों कहा?

इसके साथ ही लिखा कि, इसलिए अब इधर उधर की बातें नहीं- गिनती होगी। सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए…गिनती होगी। कमज़ोरों और वंचितों को मुख्यधारा में लाने के लिए…गिनती होगी। भाजपा सरकार अपने दिन गिने, जातिगत गिनती हम कराएंगे।

Advertisement