लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बेटे और मऊ सीट से एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस दौरान का है जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी वहां पर मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा है कि, अरविंद राजभर बीजेपी के ‘नाराज कार्यकर्ताओं’ से घुटनों के बल बैठकर माफी मांग रहे हैं।
पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब
वहीं, अब इस वीडियो को शेयर कर हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, ये है भाजपा के प्रभुत्ववादी लोगों का अहंकार, जो अपने साथी दलों के नेता को दंडवत होकर माफ़ी मांगने के लिए विवश कर रहा है, ये अपमान की पराकाष्ठा है।
ये है भाजपा के प्रभुत्ववादी लोगों का अहंकार, जो अपने साथी दलों के नेता को दंडवत होकर माफ़ी माँगने के लिए विवश कर रहा है, ये अपमान की पराकाष्ठा है।
भाजपा के सम्पूर्ण दल को इस कुकृत्य के लिए सामूहिक दंडवत क्षमा माँगनी चाहिए। भाजपा ने एक व्यक्ति का नहीं, उस पूरे समाज का अपमान किया… pic.twitter.com/R2Nd0IS50D
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 5, 2024
पढ़ें :- 'टीपू सुल्तान की अंगूठी पर 'राम' लिखा था! गांधी ने उन्हें हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बताया' ओवैसी ने भाजपा पर किया पलटवार
इसके साथ ही लिाखा कि, भाजपा के सम्पूर्ण दल को इस कुकृत्य के लिए सामूहिक दंडवत क्षमा मांगनी चाहिए। भाजपा ने एक व्यक्ति का नहीं, उस पूरे समाज का अपमान किया है, जिस समाज से वो आता है। राजभर समाज इस अपमान के विरोध में भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालेगा और भाजपा की सामंती सोच को जड़ से उखाड़ फेंकेगा।