Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. असम में अभी तक मुख्यमंत्री पद का फैसला नहीं कर पाई भाजपा

असम में अभी तक मुख्यमंत्री पद का फैसला नहीं कर पाई भाजपा

By संतोष सिंह 
Updated Date

गुवाहाटी। असम में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सत्ता में आये दो दिन बीत गये, लेकिन अभी तक भगवा पार्टी नये मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पायी है। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा व मंत्रिमंडल में उनके कनिष्ठ सहयोगी दोनों ही इस हॉट सीट पर दावेदारी कर रहे हैं , जिसके कारण नये मुख्यमंत्री की नियुक्ति का मामला उलझ गया है।

पढ़ें :- जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी...अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

दिलचस्प तथ्य यह है कि दिल्ली स्थित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है। चुनाव अभियान के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सर्वश्री सोनोवाल व हिमंता विश्व शर्मा को बराबरी का दर्जा दिया था। साथ ही कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि श्री शर्मा ने अब तक करीब 50 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया है। भाजपा नीत गठबंधन ने 72 सीटों पर जीत हासिल की है, जिनमें भाजपा ने केवल अपने बूते 60 सीटों पर विजय हासिल की है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा का केंद्रीय संसदीय बोर्ड जल्द ही एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति करेगा जो विधायकों से बातचीत करेंगे। इसके बाद पर्यवेक्षक से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व नये मुख्यमंत्री का नाम तय कर सकता है।

पढ़ें :- जौनपुर के बाद बस्ती में मायावती ने बदला प्रत्याशी,अखिलेश ने बसपा पर बोला बड़ा हमला
Advertisement