लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा अफवाह फैलाने वाली पार्टी है। इसी रणनीति के तहत वह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। उसके पास विकास का कोई विजन नहीं है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को उन्होंने भाजपा (BJP) से सावधान रहने की सलाह दी। आरोप लगाया कि वोट न देने वालों से बदला लेने की तैयारी है। वह लोगों से भेदभाव करती है और वादे पूरे नहीं किए।
पढ़ें :- रसोई गैस की कीमतों में भारी इजाफे पर कांग्रेस, बोली- मोदी है तो मुमकिन है, एक दिन में मोदी जी इतना विकास
उन्होंने कहा कि गाजीपुर से गोरखपुर समेत दर्जनों जिलों में जलभराव है। नेपाल के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ से जनजीवन त्रस्त है। समय रहते बाढ़ और जलभराव रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।