नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जनपद के भाजपा नेता की काली करतूत सामने आई है। यहां पर चंदा के नाम वसूली करने के विरोध में पुजारी के भाई को लात घूसों से पीट दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के अंदर आक्रोश है और लोग आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।
पढ़ें :- Unnao Rape Case: सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका; हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जनपद के नारथा गांव में स्थित रुक्खड़ नाथ धाम में गाय के गोबर से बनी हनुमानजी की प्रतिमा और शिवलिंग स्थापित है। सोमवाार 16 फरवरी को भाजपा नेता चंद्रहाश गिरी गोस्वामी की ओर से रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी चल रही है। इसके लिए मंदिर परिसर में यज्ञ के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मंदिर समिति इस आयोजन के पक्ष में नहीं है। कार्यक्रम के लिए गांव में और मंदिर परिसर में स्थित दुकानदारों से चंदा वसूला जा रहा है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन ग्राम नारधा से भाजपा के पूर्व जिला सभापति चंद्रहाश गोस्वामी की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता ने मंदिर के बाहर लगने वाले दुकानों को पीछे लगाने की बात कही थी। नहीं हटाने पर पुजारी के भाई को बुरी तरह से पीट दिया। मार पीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईै।
भाजपा नेता द्वारा मंदिर के पुजारी को लात घुसों से पीटा गया
पिटाई का कारण है कि भाजपा नेता मंदिर में पूजा/यज्ञ के नाम पर श्रद्धालुओं से जबरदस्ती चन्दा वसूल रहा थाबस इसी का विरोध मंदिर के पुजारी ने किया,
पुजारी ने कहा इस तरह धर्म के नाम पर चंदा चोरी करना ठीक नहीं है बस बीजेपी… pic.twitter.com/tYaKYL5W4X— Shailesh Verma (@shaileshvermasp) February 14, 2026
पढ़ें :- 'सरकार हत्यारे और बलात्कारी कुलदीप सिंह सेंगर के साथ खुलकर खड़ी...' सौरभ भारद्वाज भाजपा पर जमकर बरसे
वीडियो में चंद्रहाश गोस्वामी उनके पेट और सिर पर लात मारते दिख रहे है। साथ ही हवा भरने वाले पंप से भी खूब पीटा। बीजेपी नेता पर ये भी आरोप है कि इस यज्ञ के लिए ग्रामीणों से चंदा लिया गया है, जबकि पिछले दस साल ये यह यज्ञ बिना चंदे के होते आया है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने खुद को घायल बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पक्ष ने भी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।