Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP के नेता पराली के मुद्दे पर राजनीति ना करके कुछ काम करके दिखाएं…CM आतिशी ने साधा निशाना

BJP के नेता पराली के मुद्दे पर राजनीति ना करके कुछ काम करके दिखाएं…CM आतिशी ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रदूषण के मुद्दे पर प्रेस कॉंफ़्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से लोग बहुत परेशान हैं। लोगों को सांस लेने में काफ़ी दिक़्क़त हो रही है। इसका कारण देशभर में पराली जलाया जाना है लेकिन केंद्र की BJP सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। उत्तर भारत के तमाम शहर बुरी तरह से प्रदूषित हैं लेकिन केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

पढ़ें :- बीएमसी चुनाव के नतीजे आने के बाद शुरू हुआ खेल, नवनिर्वाचित पार्षदों को एकनाथ शिंदे ने होटल में ठहराया

साथ ही कहा, BJP के नेता पराली के मुद्दे पर राजनीति ना करके कुछ काम करके दिखाएं। यूपी, हरियाणा और मध्य प्रदेश में पराली जलने के पीछे बीजेपी की नाकामी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पराली जलने की घटनाएं कम करके दिखा दी हैं। तो बीजेपी और उनकी केंद्र सरकार क्यों नहीं कर सकती?

उन्होंने आगे कहा, BJP शासित राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पराली जलाये जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में पराली जलाये जाने की घटनायें कम हुई हैं। यह आंकड़े हमारे नहीं बल्कि केंद्र की BJP सरकार के ही हैं। जब पंजाब सरकार पराली जलाने की घटनाएँ कम कर सकती है तो केंद्र की बीजेपी सरकार क्यों नहीं कर सकती है? केंद्र सरकार कोई काम ना करने की बजाय राजनीति कर रही है और पूरे उत्तर भारत को Medical Emergency की तरफ़ धकेल रही है।

Advertisement