Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र में पिछले दरवाज़े से सत्ता हथियाने वाली भाजपा ने आम आदमी की थाली से निवाला छीनने का किया है काम : मल्लिकार्जुन खरगे

महाराष्ट्र में पिछले दरवाज़े से सत्ता हथियाने वाली भाजपा ने आम आदमी की थाली से निवाला छीनने का किया है काम : मल्लिकार्जुन खरगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में पिछले दरवाज़े से सत्ता हथियाने वाली भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने आम आदमी की थाली से निवाला छीनने का काम किया है।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा लागू महंगाई ने महाराष्ट्र सहित देश की जनता पर ऐसी मार मारी है कि उससे निपटने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर जाना ही होगा। महाराष्ट्र में पिछले दरवाज़े से सत्ता हथियाने वाली भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने आम आदमी की थाली से निवाला छीनने का काम किया है।

उन्होंने आगे कहा, एक आम थाली के दामों में केवल एक साल में 52% की भयावह बढ़ौतरी हुई है। अक्टूबर 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच में एक आम शाकाहारी थाली में इस्तेमाल हो रहे-टमाटर के दाम 247% बढ़ें हैं, आलू के दाम 180% बढ़ें, लहसुन, जो वित्त मंत्री शायद खाती नहीं, उसके दाम 128% बढ़ें हैं, औसतम, सभी सब्ज़ियों के दाम 89% बढ़ें हैं, खाद्य तेल, नमक, आटा-इनके दाम 18% तक बढ़ें हैं….

साथ ही आगे लिखा, भाजपा ने महंगाई का जाल फैलाकर महाराष्ट्र की जनता के अरमानों का गला घोंटा है। इस बार महाराष्ट्र ने तय किया है कि भाजपा और उसके साथियों के लिए विदाई द्वार पूरी तरह खोल देंगे।

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई
Advertisement