Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव में नॉन परफर्मिंग मंत्री और विधायकों के टिकट काटेगी भाजपा, जेपी नड्डा ने दिया संकेत

यूपी विधानसभा चुनाव में नॉन परफर्मिंग मंत्री और विधायकों के टिकट काटेगी भाजपा, जेपी नड्डा ने दिया संकेत

By शिव मौर्या 
Updated Date

आगरा। भाजपा (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) दो दिवसीय दौरे पर यूपी (UP) आए हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन था। रविवार वह आगरा पहुंचे थे। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जीत के कई मंत्री दिए।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

इसके साथ ही उन्होंने ये संकेत दे दिए कि नॉन परफर्मिंग (non performing) मंत्री (Minister) और विधायकों के टिकट विधानसभा चुनाव 2022 (assembly election 2022) में कटेंगे। वहीं, इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी उनके साथ मौजूद थे। जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 (assembly election 2022) बेहद करीब हैं।

अब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगें। केंद्र के साथ राज्य सरकार की सभी योजनाओं को उत्तर प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाएं। बूथ को मजबूत बनाइए प्रवास की संख्या बढ़ाइए। संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शत प्रतिशत धरातल तक उतारना है।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमें हर समय विचार करना है। इसके साथ ही इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ब्रज क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी फिरोजाबाद और एटा में बन रहे मेडिकल कॉलेज आगरा में प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज के संग्रहालय आदि विषयों को रखा।

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 
Advertisement