Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच पार्टी के अंदर खींचतान की खबर थी लेकिन आज राहुल गांधी के साथ कुमारी शैलजा मंच पर दिखीं, जिसके बाद से कयासों पर विराम लगता हुआ दिख रहा है। वहीं, इस दौरान मंच पर भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया में संकट के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने रुपये बढ़े दाम
अपने संबोधन में कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस का परचम देश में सबसे ऊंचा कर दिया है। हरियाणा में पिछले 10 साल से BJP का कुशासन चल रहा है। आपको धोखा देकर, आपके ऊपर राज किया जा रहा है। आज हरियाणा के किसान, मजदूर, व्यवसायी सभी कांग्रेस की सरकार का इंतजार कर रहे हैं। मेरी आप सभी से अपील है कि आने वाली 5 तारीख को यही उत्साह दिखाएं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं।
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने कांग्रेस का परचम देश में सबसे ऊंचा कर दिया है।
हरियाणा में पिछले 10 साल से BJP का कुशासन चल रहा है। आपको धोखा देकर, आपके ऊपर राज किया जा रहा है।
आज हरियाणा के किसान, मजदूर, व्यवसायी सभी कांग्रेस की सरकार का इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ें :- अखिलेश बोले: हमारी एक विधायक को गुमराह कर लिया गया, कहां FIR करें, Mou भी पर उठाएं सवाल: कहा मैनें अपने घर में दो चूल्हें बनवा लिये है।
मेरी आप सभी से… pic.twitter.com/ay9ZsoqHpS
— Congress (@INCIndia) September 26, 2024
वहीं, भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, हरियाणा में कांग्रेस की 10 साल सरकार थी और BJP की सरकार 10 साल से है। लोगों ने दोनों सरकारों को तौल लिया है और अब हरियाणा कांग्रेस की ओर देख रहा है। हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है। हरियाणा से BJP सरकार जा रही है और यहां कांग्रेस की सरकार आ रही है।