मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई (Mumbai) के कोस्टल रोड (Coastal Road) पर रविवार सुबह तेज रफ्तार BMW कार हादसे का शिकार हो गई। मरीन ड्राइव (Marine Drive) से हाजी अली की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
पढ़ें :- Video Viral-26 सेकंड में प्रेमी संग भागी पत्नी, चिड़ियाघर दिखाने लाया था शौहर ...
मुंबई के कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार से जा रही एक BMW कार पुल से नीचे गिर गई. इस दौरान हादसे में कार में सवार 4 युवकों में से 3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 1 युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. #BMW #MUMBAI pic.twitter.com/AWzwJMbWBw
— Versha Singh (@Vershasingh26) September 20, 2026
बता दें कि यह हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लोटस जेटी के पास, लाला लाजपत राय कॉलेज के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद BMW डिवाइडर से टकराकर उछल गई और पुल के नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर नायर अस्पताल (Nair Hospital) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में धैर्य दर्शन सेठ (17), आदित्य जकसानिया (19) और शनाय गजर (21) की मौत हो गई। वहीं, आदित्य कल्पेश्वर ओसवाल (23) गंभीर रूप से घायल हैं और वेंटिलेटर पर हैं।
पढ़ें :- संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी का एक और वीडियो वायरल, साधक की रहस्यमयी मौत के मामले में नए CCTV फुटेज से फिर चर्चा तेज
200 किलोमीटर प्रतिघंटा थी कार की रफ्तार
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, BMW की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी। तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार सड़क के डिवाइडर और कोस्टल रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में शामिल BMW का रजिस्ट्रेशन नंबर DD01-C-6302 है। यह गाड़ी दादरा और नगर हवेली में रजिस्टर्ड है और फाल्गुन गजर के नाम पर है। मामले की आगे की जांच ताड़देव पुलिस कर रही है। मुंबई कोस्टल रोड दक्षिण मुंबई (Mumbai Coastal Road, South Mumbai) को पश्चिमी इलाकों से जोड़ने वाला करीब 10.58 किलोमीटर लंबा 8-लेन का एक्सप्रेसवे है। यह मार्ग दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित प्रिंस स्ट्रीट फ्लाईओवर (Princess Street Flyover) को वर्ली में बांद्रा-वर्ली सी लिंक (Bandra-Worli Sea Link) के पास वाले इलाके से जोड़ता है।