Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर राजस्व परिषद ने दी पदोन्नति, आदेश जारी, जानें कितना वेतन मिलेगा

यूपी में 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर राजस्व परिषद ने दी पदोन्नति, आदेश जारी, जानें कितना वेतन मिलेगा

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। राजस्व परिषद (Board of Revenue) ने चयन वर्ष 2026-27 के लिए नायब तहसीलदारों (Naib Tehsildars) की पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है। विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति के आधार पर 332 नायब तहसीलदारों (Naib Tehsildars) को तहसीलदार (Tehsildar) पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-10 में वेतन मिलेगा। इस वेतनमान के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपये तक वेतन निर्धारित है। राजस्व परिषद (Board of Revenue)  की ओर से जारी आदेश में पदोन्नति के साथ कार्यभार ग्रहण करने और निर्धारित शर्तों एवं निर्देशों का पालन करने के संबंध में भी प्रावधान किए गए हैं।

पढ़ें :- प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में यूपी में सुशासन की नींव रखी, हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम योगी

अधिकारियों की पदोन्नति नियमित चयन प्रक्रिया के तहत की गई है। विभागीय पदोन्नति समिति ने पात्र नायब तहसीलदारों (Naib Tehsildars) के सेवा अभिलेख और निर्धारित मानकों के आधार पर पदोन्नति की संस्तुति की थी। इसके बाद राजस्व परिषद (Board of Revenue)  ने आदेश जारी किया। पदोन्नत अधिकारियों को अब तहसीलदार (Tehsildars) के रूप में नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नए पद का कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Advertisement