मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का सोमवार को निधन हो गया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी IANS ने दी है। जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र (Dharmendra) ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि (Vile Parle Crematorium) में हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) , आमिर खान (Aamir Khan) समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। अभिनेता धर्मेंद्र के घर पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आना शुरू हो गया है। इसके बावजदू उनकी हेल्थ पर ऑफिशियल बयान अभी नहीं आया है।
पढ़ें :- अमिताभ बच्चन ने सर्जरी के बाद ICU से घर लौटने पर आने वाली मुश्किलों की बातें शेयर की, सेहत के लिए परेशान फैन्स को दिया जबाव
पढ़ें :- जब रेखा और अमिताभ का अफेयर बनी खबरों की हेडलाइन, सिंदूर और मंगलसूत्र वाली रेखा को देख रो पड़ी जया बच्चन
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के घर के बाहर आज एक एंबुलेंस देखी गई। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस के घर में प्रवेश करने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और घर से करीब 50 मीटर की दूरी तक बैरिकेडिंग कर दी गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हलचल बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि एंबुलेंस क्यों पहुंची और किसकी सेहत को लेकर मेडिकल टीम घर पहुंची। अधिकारी और परिवार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।