1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video-बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अमिताभ बच्चन ने फैंस से की मुलाकात, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-क्या छुटभईये गुंडे बीजेपी सरकार पर इतने भारी हैं?

Video-बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अमिताभ बच्चन ने फैंस से की मुलाकात, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-क्या छुटभईये गुंडे बीजेपी सरकार पर इतने भारी हैं?

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सुरक्षा एहतियात के तौर पर, 1 नवंबर को अपनी दशकों पुरानी रविवार को प्रशंसकों से मिलने की परंपरा के तहत बिग बी जब बाहर आए, तो वे पहली बार एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर लगाए गए पारदर्शी बुलेटप्रूफ शीशे (Bulletproof Glass) के घेरे के पीछे खड़े होकर अभिवादन करते दिखे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सुरक्षा एहतियात के तौर पर, 1 नवंबर को अपनी दशकों पुरानी रविवार को प्रशंसकों से मिलने की परंपरा के तहत बिग बी जब बाहर आए, तो वे पहली बार एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर लगाए गए पारदर्शी बुलेटप्रूफ शीशे (Bulletproof Glass) के घेरे के पीछे खड़े होकर अभिवादन करते दिखे। जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  फैंस का हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे थे, तब उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Amitabh Bachchan)  ठीक उनके पीछे खड़े होकर भीड़ और आसपास के सुरक्षा माहौल पर सतर्कता से नजर बनाए हुए थे। बता दें कि बिग बी पिछले 42 से अधिक वर्षों से हर रविवार शाम को अपने प्रशंसकों से मिलने बाहर आते हैं, लेकिन इतिहास में पहली बार वे इस तरह सुरक्षा शील्ड के पीछे नजर आए।

पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होने का यह मामला अंडरवर्ल्ड के किसी सीधे हमले या खौफ की बजाय, हाल ही में उनके आवास ‘जलसा’ को लेकर मिली एक बम से उड़ाने की धमकी और सुरक्षा कारणों से जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ईमेल के जरिए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

इस घटना के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) समेत कुछ विपक्षी नेताओं ने इसे महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ,मुंबई में अंडरवर्ल्ड के खौफ का असर और सबूत यह है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जी प्रशंसकों से मिलने के लिए बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े हैं। क्या छुटभईये गुंडे सरकार पर इतने भारी हैं? जो भी हो, BJP के डबल इंजन महाराष्ट्र में यह कानून व्यवस्था पर एक करारा तमाचा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...