Bomb threat: दिल्ली के अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट आईजीआई पर फ्लाइट में बुधवार की रात बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन सभी यात्रियो को सुरक्षित बाहर निकाल कर प्लेन को अलग लेन में खड़ा कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दरभंगा से दिल्ली आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट में बम की कॉल थी। पुलिस के मुताबिक, ये कॉल हॉक्स निकली। कॉल करने वाले का पुलिस पता लगा रही है।
पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पाइसजेट के दिल्ली रिजर्वेशन सेंटर में बुधवार शाम को सूचना मिली कि दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान एसजी 8946 में बम है। ये सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित कर दिया गया। शाम 6 बजे प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान की गंभीरता से जांच की गई फिर इसके बाद तुरंत उसे अलग खड़ा किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक की जांच में प्लेन में किसी भी संदिग्ध चीज न मिलने की सूचना है। ऐसे में इस सूचना के फर्जी होने की भी आशंका जताई जा रही है। लेकिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड और अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश में माहौल को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाते हुए एक एक करके प्लेन के सभी हिस्सों में बारीकी से तलाशी ले रही हैं।